ऐतिहासिक स्थलों को भी देखा

एक दिवसीय भ्रमण पर गया 35 विद्यार्थियों का दल
महम

श्रीकृष्णगोबिंद स्कूल महम के विद्यार्थी शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए हिसार गए। विद्यार्थियों ने हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के अतिरिक्त ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण भी किया।


प्राचार्या वंदना गेरा ने बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के उपनिदेशक जनसपंर्क बिजेंद्र विजय दहिया ने संबोधित भी किया। 35 विद्यार्थियों के दल ने विश्वविद्यालय के धार्मिक अध्ययन संस्थान, पुस्तकालय, कंम्यूटर सैंटर, प्रयोगशालों तथा चौ. रणबीर सिंह सभागार को देखा। यहां विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता की ओर से ललित यादव ने विद्यार्थियों इन स्थलों को भ्रमण करवाया।


वंदना गेरा ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देना था। उन्होंने विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
विद्यार्थियों का दल हिसार के ऐतिहासिक स्थलों को देखने भी गया। गेरा ने बताया कि विद्यार्थियों का इस प्रकार का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम विद्यालय में नियमित रूप से करवाया जाता है।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *