महम थाने का निरीक्षण करते एसपी राहुल शर्मा

महम थाने में स्थापित किया गया है महिला हैल्प डैक्स

एसपी राहुल शर्मा ने बुधवार को महम थाने का दौरा किया। उन्होंने महम में कानून व्यवस्था की जायजा लिया तथा यहां स्थापित किए गए महिला हैल्प डैस्क का निरीक्षण किया। साथ ही डीएसपी शमसेर सिंह तथा थाना अध्यक्ष कुलबीर सिंह से कानून व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।

एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि महिला डैस्क स्थापित करने का उद्देश्य व्यवस्था के प्रति महिलाओं का और अधिक विश्ववास बढ़ाना है। शिकायतकर्ता सीधे महिला डैस्क के माध्यम से ही अपनी शिकायत करवा सकती है। महिला डैस्क के कर्मचारी संबंधित महिला को उसकी शिकायत से संबंधित जानकारियां भी देंगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर पुलिस सर्तक है। थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में ना ले।

ताजा खबरों के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *