सात टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
राजकीय महाविद्यालय महम के हिंदी विभाग द्वारा सोमवार को महाविद्यालय परिसर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन विभागाध्यक्ष पिंकी रानी के निर्देशन में डॉक्टर बबीता, सविता व डॉक्टर दिनेश ने किया।
डॉक्टर बबीता व पिंकी ने प्रश्न पूछे। सविता ने स्कोरबोर्ड को संभाला। निर्णायक मंडल की भूमिका संस्कृत विभागाध्यक्ष ममता व हिंदी विभाग से डॉक्टर दिनेश कुमार ने निभाई। सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सी ने द्वितीय व टीम ई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष श्रीमती पिंकी ने विजेताओं को बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थीयों के ज्ञान तथा व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews