रोहतक में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
महम,12 फरवरी
आम आदमी पार्टी नेता विकास नहरा ने कहा है कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सरकार भ्र्ष्टाचारियों व बलात्कारियों को बचा रही है। विपक्ष मौन है। विपक्ष की भूमिका केवल आम आदमी पार्टी निभा रही है।
विकास नहरा ने बताया कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सलाहकार अनुराग ढांढा की अध्यक्षता में महिला कोच के उत्पीड़न मामले में प्रदेश केबिनेट मिनिस्टर संदीप सिंह की बर्ख़ास्तगी की मांग को लेकर सरकार के ख़िलाफ़ किया प्रदर्शन किया।
विकास नहरा ने कहा कि जिस प्रदेश में महिलाओं का करने वाले सरकार में मंत्री हैं। सरकार पीड़ित का साथ देने की बजाय उल्टा उसको तंग कर रही है। हर दिन पीड़ित को धमकी मिल रही हैं।
केंद्र की भाजपा सरकार में मंत्री पर भी पिछले दिनों कोर्ट द्वारा मुक़दमा दर्ज करवाया गया । केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार से हर वर्ग तंग है। जनता चुनावों का इंतज़ार कर रही है। चुनावों में भाजपा का सफाया तय है।
विकास नहरा ने कहा कि कमजोर विपक्ष सरकार की कठपुतली बन चुका है ।विपक्ष का काम आम आदमी पार्टी ही कर रही है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews