श्रीकृष्ण गौशाला में कृषि मंत्री को सम्मानित करते कमेटी सदस्य

गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने दिए 5 लाख रुपए

महम क्षेत्र होगा बाढ़ मुक्त. कृषि मन्त्री
महम, 21 जनवरी

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने श्रीकृष्ण गौशाला महम को 16 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की है। हरियाणा गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग ने भी गौशाला को 5 लाख रुपए का अनुदान दिया है। श्रीकृष्ण गौशाला में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री इस आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौसेवा आयोग अध्यक्ष के श्रवण कुमार तथा भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी उपस्थित रहे।
जेपी दलाल ने 11 लाख रुपए शेड की छत के लिए तथा 5 लाख रुपए एक शेड की मरम्मत के लिए दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ना होगा। दूध तथा गोबर को संसाधन के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए। गोबर को गैस तथा खाद बनाए जाने के लिए प्रयोग करें। दूध से उत्पाद बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार इन उत्पादों को बेचने में मदद करेगी। उत्पाद बनाने के लिए उपकरणों में भी सबसीडी मिल सकती है।
दलाल ने कहा कि महम को बाढ़ मुक्त रखने के लिए विशेष योजना बनाई गई है। 50 करोड़ 73 लाख रुपए की इस योजना के कार्य होने के बाद महम के किसी भी खेत में बारिश का पानी जमा नही रहेगा। कृषि मंत्री ने गौशाला कमेटी की ओर से रखी गई मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कहा कि गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसके लिए सबको आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग गौशालाओं की हरसम्भव मदद करता रहा है। आगे भी करता रहेगा। उन्होंने गौशाला कमेटी को सलाह दी कि वे गौशाला को नियमानुसार सम्बंधित पोर्टल पर पंजीकृत करें। गौशाला को गायों के चारे के लिए संख्या के अनुसार अनुदान मिलता रहेगा। वर्तमान परिस्थिति के अनुसार गौशाला की 12 से 14 लाख प्रतिवर्ष मिल सकते हैं।
शमशेर खरकड़ा ने कहा कि कृषि मंत्री के प्रयासों के चलते ही महम को बाढ़ मुक्त करने की योजना बनी है। उन्होंने बताया कि महम की श्रीकृष्ण गौशाला उत्तर भारत की सबसे बड़ी गौशालाओं में से एक है। इस गौशाला में 5700 के आसपास गौवंश है। इतनी संख्या अन्य गौशालाओं में नहीं है।
सैमाण मन्दिर के गद्दी नशीन महात्मा सतीश दास ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बताया कि क्षेत्र के लोग गौशाला संचालन में हरसम्भव मदद कर रहे हैं। इसके बावजूद गौशाला का खर्चा बहुत अधिक है। उन्होंने लोगों को गौशाला की ओर अधिक मदद करने के लिए कहा। गौशाला कमेटी के प्रधान मास्टर जगबीर सिंह ने स्वागत सम्बोधन किया। कार्यक्रम में गौशाला कमेटी के पूर्व प्रधान मास्टर सतबीर व गौशाला कमेटी के सदस्य तथा पालिका उपप्रधान बसंत लाल गिरधर व पालिका के अधिकतर पार्षद उपस्थित रहे। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *