एसडीएम दलबीर फौगाट आएंगे धरने पर
रविवार को भी विधायक पंहुचे धरने पर
महम, 27 नवम्बर
सन्नी सुसाइड केस में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल तक तो धरना जारी है। शहर की पंचायत बुलाने तथा बाजार बंद करने को लेकर विचार तो किया गयाए लेकिन अंतिम निर्णय नही हो पाया। देरशाम को धरना समाप्त हो सकता है। जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि एसडीएम के आने को लेकर सहमति बन चुकी है। अगर उनसे उचित आश्वासन मिलता है तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विधायक बलराज कुंडू रविवार को फिर से लघुसचिवालय में चल रहे धरना स्थल पर आए। यहाँ उन्होंने कहा कि प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा हुआ है। सन्नी सुसाइड के आरोपियों को गिरफ़्तार करने की बजाय उल्टा उन पर मामले दर्ज किए जा रहे हैंए जो इस केस में आवाज उठा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि डरने की जरुरत नही है, वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि न्याय, प्रशासन व सरकार से भरोसा ही उठने लगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रबुद्धजन जो भी निर्णय लेंगे वे उनके साथ हैं।इस मौके पर डॉ. ओपी चिटकारा, दीवान चंद, जोगेंद्र गिरोत्रा, भीष्म दुआ, कालू रहलन तथा महिलाओं सहित अन्य व्यक्ति भी थे।
वीडियो लीक मामले में आए नोटिस
इधर सन्नी सुसाइड केस में मुख्य आरोपी स्कूल संचालिका कनिका गिरधर पक्ष की ओर से दर्ज करवाए गए वीडियो लीक मामले में आरोपियों को पुलिस की ओर से नोटिस दिए गए हैं। आरोपियों को पुलिस जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिए गए हैं। गौरतलब है कि इस मामले की शिकायत में कहा गया है कि कनिका की विडियो सन्नी के पास थी। यह वीडियो उसके दोस्तों द्वारा लीक कर दी गई। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews