बाईपास जाने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
महम, 15 नवंबर
रोड़वेज की बसों का अभी भी महम बाईपास से होकर दिल्ली या हिसार की ओर जाना जारी है। इसमें अधिकतर बसें कृष्णा, राजस्थान परिवहन की तथा पंजाब परिवहन की बसें हैं। बसों को महम से होकर गुजारने के लिए तैनात निरीक्षकों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को एक पत्र लिखा है। हालांकि हरियाणा रोड़वेज की अधिकतर बसें अब महम से होकर गुजरने लगी हैं।
इस संबंध में विभाग के उपनिरीक्षक माधव ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया है। महम में हाईवे पर रोड़वेज ने आठ कर्मचारियों को इस संबंध में तैनात किया हुआ है। ये कर्मचारी महम बाईपास से होकर जाने वाली बसों पर नजर रखते हैं। माधव ने अपनी सूचना में बसों के नम्बर तथा उनके महम से गुजरने के समय के बारे में जानकारी दी है।
उनके अनुसार प्रतिदिन 15 से अधिक बसें ऐसी हैं जो महम से होकर नहीं जाती। सीधी बाईपास से होकर हिसार या दिल्ली को चली जाती हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा है। महम में तैनात रोड़वेज के कर्मचारी इस संबंध में लगातार उच्च अधिकारियों को सूचना दे रहे हैं।
यह भी जानकारी मिली है कि रोहतक के महाप्रबंधक ने इस संबंध में हिसार के महाप्रबंधक को भी पत्र लिखा है। कहा गया है कि बसों को संचालन महम से होकर सुनिश्चित किया जाए। इन दिनों यह मामला महम में तूल पकड़े हुए है। बसों का बाईपास से होकर जाने से महम की सवारियों को भारी परेशानी होती है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews