पूर्व निर्धारित दौर छोड़कर अचानक सिंहपुरा पहुंचे विधायक
महम
विधायक बलराज कुन्डू ने कहा है कि सिंहपुरा के गरीब लोगांे की बस्ती को किसी भी स्थिति में टूटने नहीं देंगे। इस बस्ती को बचाने के लिए यदि उच्चतम न्यायालय तक भी जाना पड़ा तो वे जाएंगे।
विधायक सोमवार को अचानक गांव सिंहपुरा पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि प्रशासनिक अमला सिंहपुरा की गरीब बस्ती जा रहा है। ग्रामीणों को आशंका थी कि उनकी बस्ती में बुलडोजर चल सकता है। विधायक ने कहा कि फिलहाल प्रशासन ने बस्ती में बुलडोजर चलाने के लिए एक महीनें का वक्त दिया है। इसके लिए विधायक ने कहा कि सरकार यहां 50 वर्षों से भी अधिक समय से रह रहे गरीबों को स्थायी रूप रहने का दीपावली का तोहफा दे।
इस पूर्व विधायक ने विधायक सोमवार को गांव सैमाण, बेडवा, बडाभैण, निंदाना व बलंभा आदि गांवों में पहुंचे। उन्होंने जलभराव क्षेत्रों का जायजा लिया तथा खेतों से पानी की तुरंत निकासी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से बात की तथा कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ हैं।
मदीना के खाटू श्याम मंदिर गए विधायक
विधायक बलराज कुन्डू सोमवार को मदीना के खाटू श्याम मंदिर भी गए। यहां उन्होंने माता भीमेश्वरी देवी के तीसरे विशाल भंडारे में शिरक्त की। विधायक ने यहां हलके के लिए अमन-चैन और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews