महम पुलिस ने किया मामला दर्ज
महम
अपने घर से गांव में सांग देखने गए निंदाना के दो किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर किशारों की तलाश आरंभ कर दी है।
गांव निंदाना के राजेश पुत्र जय सिंह ने महम पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पुत्र कार्तिक तथा पड़ोसी रोनक पुत्र मुकेश गांव में हो रहे सांग को देखने के लिए देर शाम लगभग नौ बजे घर से गए थे। कार्तिक की उम्र लगभग 17 साल है। जबकि रोनक की उम्र 16 साल है।
राजेश का कहना है कि दोनों किशारों को उन्होंने अपने स्तर पर हरसंभव ठिकाने पर तलाश लिया है। कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल रही। आशंका व्यक्त की गई हैं दोनों किशारों का अपहरण कर लिया गया है। हालांकि अपहरण के लिए फिलहाल किसी को नामजद नहीं किया गया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों ही किशोरों को तलाशने के प्रयास आरंभ कर दिए गए हैं। राजेश के बयान पर इस संबध्ंा में मामला दर्ज किया गया है। (एफआईआर)
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews