वेतन ना मिलने के विरोध में रोष प्रकट करते पालिका कर्मचारी

जून माह का वेतन ना मिलने से भड़के कर्मचारी

26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
महम
महम नगरपालिका के कर्मचारियों को जून माह का वेतन नहंी मिला है। इस संबंध में कर्मचारियांे ने पालिका परिसर में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बंसीलाल ने की। बंसीलाल ने लिखित बयान में बताया है कि वेतन ना मिलने से कर्मचारियों में रोष है। बंसीलाल ने कहा कि वे नपा के सचिव से मिलते हैं उन्हें कहा जाता है कि प्रशासक द्वारा वेतन संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर ना किए जाने के कारण वेतन में देरी हो रही है।
बंसीलाल का कहना है कि वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों वेतन दिए जाने की मांग की है।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *