Home अन्य राजनीति और राजनेताओं के लिए क्या बोले राकेश टिकैत? किसानों को किसे...

राजनीति और राजनेताओं के लिए क्या बोले राकेश टिकैत? किसानों को किसे देना चाहिए वोट? किसानों को राजनीति में आना चाहिए या नहीं? निंदाना में आए टिकैत

किसान शहीद दीपक नहरा की प्रतिमा का किया अनावरण

चकबंदी को लेकर चल रहे किसानों के धरने का भी किया समर्थन
महम

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने किसानों ने 13 महीनों तक आंदोलन किया है। वे जानते हैं उन्हें किसे वोट देना चाहिए और किसे नहीं। उन्होंने कहा देश का किसान समझदार है। राकेश टिकैत आज गांव निंदाना मंे आए थे। उन्होंने किसान आंदोलन में शहीद हुए निंदाना बैंसी के किसान दीपक नहरा की प्रतिमा का अनावरण किया तथा चकबंदी में त्रुटियों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों से भी मिले।
यहां मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों से एमएसपी पर गारंटी देने का वादा भी किया था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। किसान शहीदों को मुआवजा देने की वादा भी हुआ था। सभी शहीदों को अभी मुआवजा नहीं मिला है। टिकैत का कहना है कि अगर सरकार ने सभी मांगे नहीं मानी तो किसान भी यहीं हैं और टैªक्टर भी यहीं हैं। आंदोलन फिर से आरंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि किसानों को राजनीति से दूर रहना चाहिए। हालांकि अपने पराए की पहचान जरुर करनी चाहिए। उन्होंने राजनीति में भाग ले रहे संगठनों के बारे में कहा कि वे किसान संगठन चार महीनें की छुट्टी पर हैं।
बाद में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चकबंदी के दौरान प्रभावशाली किसान अपनी चक अच्छी जगह पर लगवा लेते हैं। निंदाना से तो हाईवे भी निकल रहा हैं, यहां तो गड़बड़ी हुई होगी। उन्होंने इस मामले में किसानों का साथ देने की बात कही।

निंदाना में किसान शहीद दीपक नहरा की प्रतिमा का अनावरण हुआ

इसके अतिरिक्त निंदाना किसान संघर्ष समिति का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। धरने किसान नेता राकेश टिकैत के अतिरिक्त किसान नेता शिवकुमार काका, रवि आजाद, अभिमन्यु कुहाड़, गीता देवी, दलबीर गांधी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के सदस्य राममेहर नहरा, बिजेंद्र नहरा, मा. राजबीर राठी, सुरेंद्र नहरा व कुलबीर आदि भी उपस्थित रहे। दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!