दादी सती परिसर खेड़ी में चल रही है श्रीमद्भागवद कथा
महम
पंडित योगेश शास्त्री का कहना है कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा अवश्य करते हैं। जब भी भक्त मुसीबत में होता है तो भगवान उन्हें बचाने आते हैं। योगेश शास्त्री दादी सती परिसर खेड़ी में चल रही श्रीमद्भागवद् कथा के वाचन के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
कथा में बुधवार को गोवर्धन पूजा तथा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। इंद्र ने जब कूपित होकर बृजवासियों पर भंयकर बारिश कर दी तो चारों और त्राही-त्राही मच गई। इंद्र के कोप से बृजवासी बेहाल हो गए। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण किया। तब सभी बृजवासी पर्वत के नीचे आ गए और इंद्र के कोप से बचे। इस प्रकार बृजवासियों पर जब मुसीबत आई तो भगवान ने उनकी रक्षा की।
पंडित योगेश ने कहा कि भगवान ने केवल बृजवासियों की रक्षा ही नहीं बल्कि इंद्र के घमंड को भी चकनाचूर किया। भगवान अपने भक्तों को कष्ट देने वालों के घमंड को भी तोड़ते हैं। घमंड करने वाला चाहे देवता ही क्यों ना हो।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का भी सुंदर वर्णन किया गया। माता यशोदा का बाल श्रीकृष्ण के प्रति वात्सल्य, गोपियों का प्रेम तथा सखाओं की मित्रता आदि सभी प्रसंग श्रद्धालुओं के समक्ष रखे गए। कथा वाचन के दौरान कथा से संबंधित भजनों को भी गाया गया तथा संबंधित प्रसंगों की झांकियां भी निकाली गई। इस कथा का आयोजन राधा मित्तल व रमेश मित्तल तथा रीतू मित्तल व अमित मित्तल दिल्ली वालों के सौजन्य से किया जा रहा है। कथा 22 अक्टूबर तक चलेगी। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews