Home ब्रेकिंग न्यूज़ कृषि अध्यादेशों के विरुद्ध कांग्रेस करेगी आंदोलन-दांगी

कृषि अध्यादेशों के विरुद्ध कांग्रेस करेगी आंदोलन-दांगी

21 सितंबर को जिला स्तर पर होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की

24सी न्यूज, सुनील खान
महम के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह दांगी ने कहा है कि तीन कृर्षि अध्यादेश घोर किसान विरोधी हैं। सरकार को ये अध्यादेश वापिस लेने होंगे। जब तक ये अध्यादेश वापिस नहीं लिए जाते तब तक कांग्रेस पार्टी आंदोलनरत रहेगी।
आनंद सिंह दांगी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत से देश का पेट पालता है। किसान खुशहाल होगा तभी देश विकास कर पाएगा। तीन कृर्षि अध्यादेश किसानों की ज़मीनें हड़पने की साजि़श हैं। ऐसे ही हालात रहे तो कोरपोरेट जगत किसानों की ज़मीन हड़प लेगा। धीरे-धीरे किसान सडक़ पर आ जाएगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि चौ. देवीलाल के आदर्शों पर चलने का दावा करने वाली पार्टी इन दिनों प्रदेश में भाजपा के साथ सरकार में है। चौ. देवीलाल ने किसानों के हित में पूरा आंदोलन खड़ा कर दिया था। अगर यह पार्टी अपने आप को किसान हितैषी तथा चौ. देवीलाल के आदर्शों पर चलने वाली मानती है तो इन्हें सरकार से तुरंत समर्थन वापिस लेना चाहिए तथा किसानों के हक में आंदोलन करना चाहिए।
उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि हालात लगातार तेजी से खराब हो रहे हैं। युवा भारी संख्या में बेरोजगार हो रहे हैं। जिससे अपराध बढ़ रहे हैं। विकास का पहिया पूरी तरह रुक गया है। सरकार की जिम्मेदारी बनती है इस दिशा में तेजी से कदम उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके साथ हलका अध्यक्ष जगत सिंह काला, पूर्व हलका अध्यक्ष अनिल शर्मा, पार्षद कृष्ण नहरा तथा धर्मबीर वकील आदि भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!