रक्षाबंधन समारोह में विधायक कुन्डू ने की घोषणा

महम, 17 अगस्त
विधायक बलराज कुन्डू ने महम से खुद के चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। महम के साथ लगते जुलाना हलका से उनकी पत्नी रानी कुन्डू चुनाव लड़ेगी। कुन्डू ने शुक्रवार को महम में हुई रक्षाबंधन समारोह में यह घोषणा की। ऐसे में हरियाणा जनसेवक पार्टी के दो उम्मीद्वारों की घोषणा हो चुकी है।
नई अनाजमंडल परिसर में हुए रक्षाबंधन समारोह में बलराज कुन्डू मुख्यातिथि थे। उनकी पत्नी रानी कुन्डू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस समारोह का आयोजन विकास शर्मा ने किया।
कुन्डू ने अपने संबोधिन कहा कि महम और जुलाना कि दोनों सीटें आप जीतकर ले आओ। दो-चार सीटें हरियाणा से वे और ले आएंगे। हरियाणा जनसेवक पार्टी की चार-पांच सीटें होने के बाद तो वे आपके काम करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कुन्डू ने कहा कि अभी तो वे बेटियों को केवल पढ़ा रहे हैं। इस बार विधायक बने तो अपनी बेटियों और बेटों को रोजगार भी देंगे। उन्होंने कहा है कि मेरे उपर सबकी बंदूकें तनी हुई हैं। माताओं और बहनों को मिलकर मेरी रक्षा करनी है। इस बार तीस हजार की जीत का लक्ष्य लेकर चलना है।

कुन्डू ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपनी बहनों को शगून नहीं दे पा रहे ंहैं। बहनों को शगून वे उनके घर देकर आएंगे।
कुन्डू ने कहा कि उनकी पार्टी को रोड़ रोलर का चुनाव चिह्न मिला है। चुनाव में एक महीना और 13 दिन का समय बचा है। माताओं और बहनों को चुनाव की बागड़ोर अपने हाथ में लेनी है और घर-घर जाकर वोट की अपील करनी है।
कुन्डू ने कहा कि झूठ से सावधान रहना है। किसी के बहकावे में नहीं आना है। मेरा कोई ठेकेदार नहीं है। आप सीधे मेरे पास आएं। एक अक्टूबर मेरे लिए शुभ है। आपकी जीत निश्चित है।
बलराज कुन्डू तथा रानी कुन्डू ने क्षेत्र से भारी संख्या में आई बहनों से राखी बंधवाई तथा उनसे जीत का आशीर्वाद लिया।

इंदु दहिया/ 8053257789

आपकी अपनी महम की लोकप्रिय वेवसाइट तथा ऐप 24सी न्यूज एक बार फिर आपके बीच है।
हमारा प्रयास रहेगा कि महम की महत्वपूर्ण एवं आपके जरूरत की खबरें निष्पक्ष रूप से आप पढ़ते रहे।।
24सी न्यूज ऐप डाउन लोड करें! नीचे दिए लिंक से!

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

आप कोई जानकारी या प्रतिक्रिया फोन नम्बर 8053257789 पर भी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *